Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद विश्वनाथ ग्रुप आफ कालेजेज रेवतीपुर के युवा प्रबंध निदेशक अंकित यादव ने अपने जन्मदिन पर पेश किया मिसाल

शहीद विश्वनाथ ग्रुप आफ कालेजेज रेवतीपुर के युवा प्रबंध निदेशक अंकित यादव ने अपने जन्मदिन पर पेश किया मिसाल

गाजीपुर। शहीद विश्‍वनाथ ग्रुप आफ कालेजेज रेवतीपुर के युवा प्रबंध निदेशक अंकित यादव ने अपने जन्मदिन पर मिसाल पेश करते हुए युवाओं को संदेश दिया है। अंकित यादव ने अपने जन्‍मदिन पर केक काटने और बर्थ-डे पार्टी मनाने की प्रथा को रोक लगाते हुए एक नई परिपार्टी की शुरुआत की। अंकित यादव ने अपने जन्‍मदिन पर छावनी लाइन स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वहां के बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को उपहार व स्‍वअल्‍पाहार देकर उनका चरण छूकर आशीर्वाद लिया। अंकित यादव ने इस संदर्भ में बताया कि हमारे चाचा शहीद विश्‍वनाथ यादव जो 1971 की लड़ाई में सीमा पर शहीद हुए थे। मैं उनका वंशज हूं। इसलिए हमने पश्चिमी सभ्‍यता की प्रथा पर रोक लगाते हुए अपने देश की संस्‍कृति को अपनायी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …