Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गाजीपुर में शोक सभा आयोजित कर मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पीजी कालेज गाजीपुर में शोक सभा आयोजित कर मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीजी कालेज प्रांगण में शोक सभा आयोजित की गई।शोक सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य राघवेंद्र कुमार पांडेय ने उनके राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव  को राजनीति विरासत में नहीं मिली थी।उन्होंने जो भी अर्जित किया अपने श्रम से हासिल किया। मुलायम सिंह  खुद अध्यापक थे।मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में  शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति अपनायी अपनी नीतियों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।डा डीके सिंह, डा एसएन सिंह,डा एसके शुक्ला, डा. मनोज मिश्रा, डा अवधेश सिंह, आदि मौजूद रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …