गाजीपुर। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के तबीयत खराब होने की खबर से समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दुखी और परेशान हैं। वह पल-पल की खबर जानने के लिए ललाईत रहते हैं। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव और पूर्व एमएलसी विजय यादव मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर नेताजी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस संदर्भ में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने बताया कि नेताजी के साथ गरीबों, बेसहारों और सपा के कार्यकर्ताओं की दुआएं साथ हैं। इसलिए नेताजी शीघ्र स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच लौटेंगे। समाजवादी पार्टी को और मजबूत करेंगे जिससे कि मिशन 2024 पूरी तरह से कामयाब हो जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..