गाजीपुर। अश्विन मास के विजयादशमी तिथि को सम्पूर्ण भारतवर्ष मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना 98वां स्थापना दिवस विजयादशमी पर्व के रूप मे यह उत्सव मना रहा है। जिसे लेकर गाजीपुर नगर के शगुन पैराडाइज नखास पर विजयदशमी पर्व प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक मनाया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रचारक प्रेम सागर ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना 98वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनायेगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश का पाथेय प्राप्त होगा। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में शक्ति के स्वरूप मां भारती एवं शस्त्र पूजन कर संघ अपना स्थापना दिवस परम्परागत तौर तरीके से मनायेगा। इसमे सभी स्वयंसेवक एव विचार परिवार के लोग उपस्थित होकर पूजन मे भाग लेगे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..