Breaking News
Home / राजनीतिक (page 79)

राजनीतिक

शेरपुर-रामपुर के बीच गंगा नदी पर पुल बनाये जाने की मांग को लेकर सीएम योगी से मिलें भाजपा नेता पीयूष राय

ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं और विकास की योजनाओं को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान पीयूष राय ने लोगों के आवागमन को ध्यान में रखकर शेरपुर-रामपुर के बीच केंद्रीय मंत्री द्वारा गंगा नदी पर पुल …

Read More »

अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने देश के संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ …

Read More »

सपा का कार्यकर्ता है बहुत मजबूत- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में मासिक  बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज हमारा कार्यकर्ता बहुत मजबूत है और इसी मजबूती के साथ आने वाले 2024 की चुनाव …

Read More »

विरोधियों ने ठाना है 2024 में मोदी जी को पीएम बनाया है- ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर। भाजपा के हैट्रिक जीत पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विरोधियों ने ठाना है 2024 में मोदी जी को पीएम बनाया है। इस चुनाव परिणाम का एक दम साफ तस्‍वीर यह है कि एमपी, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की बहुमत की …

Read More »

भाजपा के हैट्रिक जीत पर बोले डा. सानंद सिंह- नये भारत के निर्माण पर जनता ने लगाई मुहर

गाजीपुर। मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हैट्रिक पर डा. सानंद सिंह ने कहा कि नये भारत के निर्माण पर इन राज्‍यों की जनता ने मुहर लगा दी है। पीएम मोदी का करिश्‍माई व्‍यक्तित्‍व मीडिया के सारे एक्जिट पोल को फेल कर दिया। उन्‍होने कहा कि भाजपा …

Read More »

पूर्वांचल के गांधी स्व. रामकरन दादा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- सपा के मजबूत स्तंभ थे दादा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पुर्वांचल के गांधी के नाम से प्रदेश में विख्यात श्रद्धेय स्व.रामकरन यादव जी की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं …

Read More »

परिवहन मंत्री से मिलें विधायक वीरेंद्र यादव, रोडवेज बस स्‍टेशन को शहर से बाहर बनाने का किया मांग

गाजीपुर। जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से गुरूवार को मुलाकात कर रोडवेज बस स्‍टेशन गाजीपुर को शहर के बाहर भड़सर में स्‍थानानंतरित करने की मांग की है। उन्‍होने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि शहर के बीचो-बीच रोडवेज का बस स्‍टेशन होने के …

Read More »

बंजारा समाज को लेकर ओमप्रकाश राजभर सपा के गढ़ सैफई, कन्नौज के किलों में लगाएंगे सेंध

शिवकुमार    गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब बंजारा समाज को साथ लेकर सपा के अभेद कि‍ले सफैई कन्‍नौज आदि पश्चिम जिलों में सेंध लगायेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन के पदाधिकारी बहुत तेजी से पश्चिम के जिलों में बंजारा समाज बाहुल्‍य गांवों में जाकर उन्‍हे अपने पार्टी के …

Read More »

पुलिस अधीक्षक से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सचिव के घर में तोड़फोड़ करने वाले पु‍लिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक से मिला और मिलकर भड़सर पुलिस चौकी इंचार्ज श्वेता पांडे एवं उनके साथ कल रात समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधानसभा के सचिव गोपाल यादव के घर में घुसकर जुल्म, ज्यादती और दुर्व्यवहार और बर्बरता पूर्ण तथा …

Read More »

वोटर चेतना महाअभियान के सफलता पर निर्भर है लोकसभा चुनाव में बीजेपी का विजय-एमएलसी विशाल सिंह चंचल

गाज़ीपुर। वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विवेकानंद नगर  बूथ संख्या 199 पर बूथ अध्यक्ष विनय उपाध्याय के आवास पर शनिवार को वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाहित …

Read More »