गाजीपुर! भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भितरी निवासी सनाउल्लाह ‘शन्ने’ को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जिले के प्रबुद्धजनों में खुशी की लहर है।अल्पसंख्यक समाज को नया नेतृत्व और नई ऊर्जा मिली है सनाउल्लाह ‘शन्ने’ लंबे समय से राष्ट्रहित और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। जनपद में एक समर्पित समाजसेवी के रूप में विख्यात श्री शन्ने को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ज़िला स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।अपने राजनीतिक सफर के संबंध में बात करते हुए शन्ने ने बताया कि उनका सार्वजनिक जीवन जम्मू-कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मनोज सिन्हा जी के संरक्षण और मार्गदर्शन में निखरा है। वे लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़कर जनसेवा कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने पार्टी संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एवं उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्री शन्ने ने कहा,शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार”पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक अल्पसंख्यक भाई-बहन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।शन्ने को जिला अध्यक्ष बनाये जाने से जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,तेरसू यादव,कमलेश पाण्डेय,गुरुप्रसाद गुप्ता,राजेश जायसवाल,,मुजीब रहमान,पूर्व विधायक शिवपूजन राम,प्रवीण त्रिपाठी ,पुनवासी राम,सतेन्द्र सिंह,श्रीकांत सिंह,कृपाशंकर कुशवाहा,सूर्यदेव राय,अनवर खांन ,दयाशंकर पाण्डेय ने बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया हॆ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..