Breaking News
Home / खेल / प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियो का हुआ चयन  

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियो का हुआ चयन  

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 14-11-2026 से 16-11-2026 तक जनपद रायबरेली में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला कबड्डी संघ गाजीपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 06-11-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, उक्त चयन/ट्रायल कुल 35 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 वेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया, चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में दिनांक 12-11-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रातः 8.30 बजे तक प्रतिभाग करेंगे, इस अवसर पर गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अकरम अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका सुश्री अंजनी वर्मा अजय गुप्ता, तथा क्रीड़ा अधिकारी  देवी प्रसाद  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला कबड्डी चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा का वार्षिक पूजनोत्सव 10 नवंबर को

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के प्रांगण में आज चित्रांश बंधुओं की एक …