Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महिला भूमिहार समाज के आयोजन में मां दुर्गा की स्तुति, कन्या पूजन, भजन-कीर्तन और डांडिया की रही धूम

महिला भूमिहार समाज के आयोजन में मां दुर्गा की स्तुति, कन्या पूजन, भजन-कीर्तन और डांडिया की रही धूम

गाजीपुर। आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के बीच महिला भूमिहार समाज की ओर से तेज सिंह ट्रेनिंग सेंटर, बिराइच में माता की चौकी एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोक उत्सव की मनोहारी झलक देखने को मिली। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की स्तुति एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से मां भगवती का पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन में कन्या पूजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। उनके चरण पखारकर, तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर श्रद्धापूर्वक आशीर्वाद लिया गया। कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके पश्चात माता की चौकी में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक आयोजन के पश्चात डांडिया उत्सव ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। महिलाओं के उत्साह और उमंग ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस अवसर पर महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने समाज की एकजुटता, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजना राय, अर्चना राय, ज्योति राय एवं गायत्री राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. शकुंतला राय, किरन राय, पुष्पा राय, नीलम राय, डॉ. विनिता राय, गिरिजा राय, कनकलता राय, गीता राय, राधिका, प्रिया राय, प्राची राय, शिल्पी, बेबी, नीतू, सोनी, प्रेमा, प्रियंका, प्रतिमा राय, आरती राय, सरिता राय, टोनी राय, सोनी राय, रोमा राय, नवीना राय, श्वेता राय, एकता राय, अन्नपूर्णा, अलकनंदा, दीपिका, निरुपमा, अनन्या, रेनू, अनीता एवं पूनम राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का भक्तिमय समापन हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

90 लाख रुपये के हेरोईन के साथ एक तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नोनहरा एवं ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों …