Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर व जखनियां विधानसभा में 3 व 5 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

सैदपुर व जखनियां विधानसभा में 3 व 5 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन-2026 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता व कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक- 3 नवंबर तथा 5 नवंबर को क्रमशः सैदपुर विधानसभा तथा जखनिया विधानसभा में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। विदित है कि दिनांक 3 नवंबर को रोजगार मेला का आयोजन मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर, गाजीपुर निकट रेलवे क्रॉसिंग के परिसर में आयोजित होगा, वहीं दिनांक 5 नवंबर को उपर्युक्त मेला का आयोजन पं0मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, सिखड़ी, जखनियॉं, गाजीपुर में किया जाएगा। रोजगार मेला प्रभारी  कृष्ण कुमार द्वारा बताया गया की विधानसभा सैदपुर तथा जखनियॉं में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा. लि., विशाल बियरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चेन प्रा. लि. हिण्डालकों प्रा0लि0, टाटामोटर्स, फ्लिपकार्ट सुब्रोस प्रा0लि0, एम0आर0एफ0 टायर्स तथा गाजीपुर रोडवेज आदि सहित 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा न्यूनतम रू0 12000 से रू0 35000 तक मासिक वेतन पर चयन किया जाएगा, जिसमें हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमाधारक अपने बायोडाटा के साथ प्रातः 10.00 बजे से क्रमशः 3 नवंबर, 2026 को मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैदपुर, गाजीपुर में तथा 5 नवंबर, 2026 को पं0मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज, सिखड़ी, जखनियॉं, गाजीपुर में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

90 लाख रुपये के हेरोईन के साथ एक तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नोनहरा एवं ए0एन0टी0एफ0 थाना गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों …