गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने स्नातक एमएलसी के पद पर निर्वाचित आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी के पद पर लाल बिहारी यादव के निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि यह पीडीए की जीत है। पीडीए की एकजुटता आपसी विश्वास के चलते एमएलसी चुनाव में पूरे प्रदेश में सपा की लहर चली है। उन्होने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति विश्वास के बदौलत लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा की भारी मतों से विजयी हुए हैं। यह जीत दर्शाती है कि भाजपा सरकार का जनाधार लगातार प्रदेश मे गिर रहा है और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के प्रति विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। 2027 के चुनाव में पीडीए के एकजुटता और आपसी विश्वास के बल पर सपा की बहुमत की सरकार बनेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..