गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने एमएलसी चुनाव में वाराणसी खंड से स्नातक एमएलसी के पद पर आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी के पद पर लाल बिहारी यादव के निर्वाचित होने पर बधाई दी है। मुकेश यादव ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि बीजेपी की शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के विरोधी नीतियों के चलते हार हुई है, दूसरी तरफ बेरोजगार स्नातकों ने भी अपना फैसला सुना दिया है। भाजपा ने हर समाज को जिस तरह से पीडि़त, दुखी और अपमानित किया है उससे सभी उत्पीडि़त एकसाथ आ गये हैं। अब पीडीए का जनाधार 95 प्रतिशत हो गया है। यह जीत पीडीए की जीत है। यही सजगता और एकजुटता 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए निर्णायक नींव बनेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..