Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के भरवाए जायेंगे फार्म 6 – एडीएम

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के भरवाए जायेंगे फार्म 6 – एडीएम

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के संबंध में पूरे जनपद में आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी आज शाम 06 बजे तक अपने निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आज सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक अपने निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करेंगे तथा सूची में पाई जाने वाली कमियों को चिह्नित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के फार्म-06 भरवाए जाएंगे। विशेष रूप से महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में जेंडर रेशियो को निर्धारित मानक के अनुरूप किया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में थर्ड जेंडर समुदाय के पात्र व्यक्तियों को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चिन्हित मतदाताओं का ईपी रेशियो 58 प्रतिशत है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 61 प्रतिशत है। इस अंतर को दूर करने के लिए अभियान के माध्यम से आवश्यक सुधार किए जाएंगे। यह विशेष अभियान एक दिवसीय है, जो सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेग पसमांदा समाज- जाकि‍र हुसैन विक्‍की

गाजीपुर। ज़ाकिर हुसैन विक्की प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बताया कि भारतीय आवाम पार्टी …