गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के सचिव हीरा राम गुप्ता के पीरनगर स्थित आवास पर हुई। बैठक में संस्था के 41वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि संस्था की स्थापना 29अक्टूबर 1985 को हुई। विगत चार दशकों से संस्था बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के गाजीपुर सहित अन्य पड़ोसी जनपदों में साहित्यिक-सांस्कृतिक जागरण हेतु जनसहयोग से विनम्र प्रयास कर रही है।उन्होंने बताया कि संस्था का 41वाँ स्थापना दिवस समारोह गाजीपुर नगर के वंशीबाजार स्थित रघुवंशी पैलेस में एक नवम्बर को सायंकाल पांच बजे से आयोजित है।समारोह में निर्गुण सम्राट के नाम से ख्यात लोकगायक मदन राय को इस वर्ष के ‘चेतना सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस सम्मान से प्रो.वशिष्ठ अनूप,तारकेश्वर मिश्र राही,डा.आनन्द सिंह,चन्द्रभाल सुकुमार,डा.विजय कपूर जगदीश बरनवाल कुंद,डा.जितेन्द्रनाथ मिश्र,मनमोहन मिश्र आदि सम्मानित हो चुके हैं।संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर मदन राय सहित विभिन्न कलाकारों की सांगीतिक प्रस्तुति भी होगी। बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,सचिव हीरा राम गुप्ता,कोषाध्यक्ष राजीव मिश्र,विपिन बिहारी राय,संजय कुमार पाण्डेय,शशिकांत राय आदि उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..