Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता वंडर किड-2026 में गाजीपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता वंडर किड-2026 में गाजीपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

गाजीपुर। ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता वंडर किड-2026 में गाजीपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कार व ट्रॉफी, 270 को स्वर्ण पदक और 250 विद्यार्थियों को रजत पदक मिला।प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल, द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, डालिम्स गांधीनगर और न्यू होराइजन एकेडमी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टॉप स्कूल को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेंट मैरी और शाह फैज पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए।सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अमरनाथ राय, किरण बाला राय, प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राय, कनक लता राय, अर्चना राय, गरिमा बरनवाल, रंजना राय, निशांत राय और अमित रॉय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। महर्षि जमदग्नि ऋषि जी के प्रति श्रद्धा और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह जमानिया के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।तीन दिवसीय समारोह का सफल समापन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के भरवाए जायेंगे फार्म 6 – एडीएम

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन …