Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संगीता गुप्ता बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष, सपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष

संगीता गुप्ता बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष, सपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार निवासी संगीता गुप्ता को समाजवादी महिला सभा का गाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। संगीता गुप्ता मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार, वार्ड संख्या-21 की निवासी हैं। उन्हें जिले में समाजवादी महिला सभा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नंदगंज निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता अमन जायसवाल ने संगीता गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के भरवाए जायेंगे फार्म 6 – एडीएम

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन …