Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिरो में हुआ रामायण पाठ

गाजीपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिरो में हुआ रामायण पाठ

गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार व जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से मंदिरों में दीप प्रज्वलन के साथ ही अनवरत वाल्मीकि रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके क्रम में आज विकासखंड भांवरकोल के ग्राम पंचायत बीरपुर में राम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का पाठ किया गया। विकासखंड भांवरकोल ब्लॉक परिसर में निर्मित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का पाठ किया गया। नगर पालिका परिषद जमनिया में वाल्मीकी जयंति के पावन अवसर पर सुंदर कांड का पाठ दुर्गा मंदिर मे किया गया। नगर पंचायत जंगीपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर वार्ड नंबर 6 सरस्वती नगर रामचरितमानस एवं पूजा पाठ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में सभी नगर पंचायत, नगर पालिका, विकासखंड, तहसील में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के भरवाए जायेंगे फार्म 6 – एडीएम

गाजीपुर।  अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन …