Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधायक जै किशन साहू ने बैकुंठ धाम चोचकपुर का किया लोकार्पण, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी सुविधा

विधायक जै किशन साहू ने बैकुंठ धाम चोचकपुर का किया लोकार्पण, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी सुविधा

गाजीपुर। सदर विधायक जै किशन साहू ने शनिवार को चोंचकपुर स्थित श्मशान घाट पर विधायक निधि से नवनिर्मित बैकुंठ धाम का फीता काटकर लोकार्पण किया। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बैकुंठ धाम का निर्माण कराया गया है। बैकुंठ धाम के निर्माण से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस सुविधा के उपलब्ध होने से क्षेत्रीय लोगों को जरूरत के समय राहत मिलेगी। जनहित में कराए गए इस निर्माण कार्य से आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक जै किशन साहू के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि श्मशान घाट पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध होना जनहित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और उन्हें होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …