Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज थाने के समीप दुर्गा पूजा समिति की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

नंदगंज थाने के समीप दुर्गा पूजा समिति की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

गाजीपुर। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, थाना के समीप नंदगंज की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। लोगों ने झांकी का दर्शन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए आसपास कई छोटी-बड़ी दुकानें भी सजाई गई थीं। इससे मेले जैसा माहौल बना रहा। दुर्गा पूजा के उत्साह और धार्मिक उल्लास के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए नंदगंज थाना पुलिस विशेष रूप से सतर्क रही। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित रखने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं में लगे रहे। लोगो ने भरपूर आनंद लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …