Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी पंकज जायसवाल के प्रयास से माता-पिता से मिले गुमशुदा मासूम बच्चे

समाजसेवी पंकज जायसवाल के प्रयास से माता-पिता से मिले गुमशुदा मासूम बच्चे

गाजीपुर। शनिवार को धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास से गुम हुए दो मासूम बच्चों को समाजसेवी एवं ग्रामसभा बरहपुर निवासी  पंकज जायसवाल के अथक प्रयास से उनके माता-पिता से मिलवाया गया। बच्चों के सकुशल अपने माता-पिता से मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों के माता-पिता मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं और धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास रहकर काम-धंधा करते हैं। दोनों बच्चों में एक की उम्र लगभग सात वर्ष है, जबकि दूसरा बच्चा उससे भी छोटा है। किसी कारणवश दोनों बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। बाद में ये बच्चे नोनहरा थाना क्षेत्र की अटवां मोड़ पुलिस चौकी पर मिले। इसकी जानकारी मिलने पर पंकज जायसवाल ने पहल करते हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने का प्रयास किया और इसमें सफलता हासिल की। मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलवाकर पंकज जायसवाल ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पुनीत कार्य से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उनके इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …