Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा: मंत्री संजय सिंह

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा: मंत्री संजय सिंह

गाजीपुर। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री और वैशाली के महुआ सीट से विधायक संजय सिंह का शनिवार को गाजीपुर आगमन हुआ। मिर्जापुर में विंध्यवासिनी देवी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद शहर के रौजा स्थित न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में सुनील सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपदवार संगठन और कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में एनडीए समर्थित सरकार बनने जा रही है। वहीं, बिहार में पेयजल से संबंधित योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां हर घर नल योजना सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। जहां कहीं कोई दिक्कत आती है उसका निपटारा 48 घंटे में की जाती है। उसके लिए वेबसाइट, ईमेल, फोन नंबर और अधिकारियों तक पहुंच कर लोग अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं और 48 घंटे में उनकी समस्या का निपटारा हो जाता है। अब प्रयास है कि इस समस्या का समाधान 24 घंटे में किया जाए। महुआ विधानसभा विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव से चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीने में जितना काम हुआ है, वहां आजादी के बाद  नहीं हुआ।  पूरा बिहार प्रगति के पथ पर है और अनेकानेक प्रकार की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं और पूरी हो रही है जिनका लाभ लोगों को हो रहा है और जन-जन में सरकार लोकप्रिय होती जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व एमएलसी हुलास पांडे,  त्रिभुवन सिंह, गर्वजीत सिंह, संजय सिंह, नीतीश सिंह,  अवनीश सिंह, कार्तिक गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …