Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी स्‍व. शिवशंकर सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

समाजसेवी स्‍व. शिवशंकर सिंह के पुण्‍यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजसेवी स्‍व. शिवशंकर सिंह के तृतीय पुण्‍यतिथि पर कौशिक भवन सैदपुर में हजारो लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से ही कौशिक भवन में शुरू हो गया था। स्‍व. शिवशंकर सिंह के पुण्‍यतिथि पर जनप्रतिनिधि राजनैतिक दल के लोग और आम जनता ने पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उनके छोटे पुत्र पंकज सिंह चंचल ने बताया कि पिता जी को श्रद्धांजलि देने आये उन सभी लोगो का मैं हृदय से आभारी हूं, सम्‍मानित जनता ने श्रद्धांजलि देकर यह बताया कि आज भी उन लोगो का आशीर्वाद कौशिक परिवार के साथ है। मैं आजीवन पिता जी के बताये हुए रास्‍ते पर चलकर समाज का सेवा करने का कार्य करता रहूंगा। कार्यक्रम में आये हुए अतिथियो का स्‍वागत जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रभारी अजीत चौबे, भाजपा के मिर्जापुर के प्रभारी भानूप्रताप सिंह , महामंत्री विष्‍णु सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पाण्‍डेय, अविनाश जायसवाल, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, पप्‍पू सिंह, गोपाल सिंह, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह, डॉ. मुकेश सिंह, सुभाष सोनकर आदि लोग थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता टीम हुई पुरस्कृत

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 …