Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अराजक तत्‍वों ने सुहेलदेव एक्‍सप्रेस ट्रेन के इंजन पर किया पथराव, लोको पायलट घायल

गाजीपुर: अराजक तत्‍वों ने सुहेलदेव एक्‍सप्रेस ट्रेन के इंजन पर किया पथराव, लोको पायलट घायल

गाजीपुर। औड़िहार गाजीपुर रेलखंड पर सैदपुर क्षेत्र स्थित तरांव रेलवे स्टेशन से गुजरते समय आनंद विहार से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर बुधवार की सुबह अराजक तत्‍वों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक पत्थर ट्रेन के चालक के बगल में स्थित शीशे की खिड़की से आकर टकराया। जिससे खिड़की से कुछ शीशे के टुकड़े उछल कर ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी के सर और चेहरे पर लगे। जिससे लोको पायलट को हल्की छोटी आई। जिसका प्राथमिक उपचार गाजीपुर मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में कराया गया।  चालक के द्वारा घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल व उच्च अधिकारियों को दी गई है। जिसके बाद से आरपीएफ के रेलवे पोस्ट औड़िहार के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण में जांच की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता टीम हुई पुरस्कृत

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 …