Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां में रामलीला के तीसरे दिन गुरुकुल दीक्षा से ताड़का वध तक की लीलाओं का हुआ मंचन

जमानियां में रामलीला के तीसरे दिन गुरुकुल दीक्षा से ताड़का वध तक की लीलाओं का हुआ मंचन

गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के बलुआ घाट स्थित रामलीला मैदान में श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की गुरुकुल दीक्षा, मुनि आगमन, विश्वामित्र-दशरथ संवाद तथा तपोवन में ताड़का वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से उपस्थित दर्शकों को रामायण की पौराणिक गाथाओं से परिचित कराया। रामलीला मंचन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर …