Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियो का बढ़ाया मानदेय, कैशलेस इलाज की दी सौगात, डीएम-एसपी ने प्रहरियो को दी बधाई

गाजीपुर: सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियो का बढ़ाया मानदेय, कैशलेस इलाज की दी सौगात, डीएम-एसपी ने प्रहरियो को दी बधाई

गाजीपुर। मुख्यमंत्री जी द्वारा बरेली में प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन सभागार, गाज़ीपुर में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा ग्राम प्रहरियों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। साथ ही, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें ₹5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रहरियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रहरी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों से अपने क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं घटनाओं की सूचना नियमित रूप से संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सतर्कता एवं सक्रिय सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन ग्राम प्रहरियों के लिए गौरव का दिन है। ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में उनके मानदेय में वृद्धि के साथ ही आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत ₹5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी ग्राम प्रहरी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा समय से महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

15 अक्‍टूबर को सिरगिथा व परसनी सब स्‍टेशन पर रहेगा विद्युत आपूर्ति बाधित  

गाजीपुर। 33/11 केवीए सब स्टेशन सिरगिथा व परसनी सब स्टेशन की सप्लाई दिनांक 15/10 / …