गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने जनपद कोषागार गाजीपुर से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि शासन द्वारा पेंशनरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आन-लाईन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। उक्त के दृष्टिगत वेबसाइट-jeevanpramaan.gov.in का उपयोग करते हुए पेंशनर आन-लाईन माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र कोषागार को आन-लाईन प्रेषित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनर अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से Aadhaar Face RD App Install कर तथा jeevanpramaan App Install कर उसके माध्यम से भी आन-लाईन जीवित प्रमाण पत्र प्रेषित कर सकते हैं। कोषागार से पेंशन आहरण प्रारंभ होने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि में प्रत्येक वर्ष जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा किया जाना अनिवार्य है, जिससे निर्बाध पेंशन का भुगतान कोषागार द्वारा किया जा सके। उ0प्र0 कोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में online डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कोषागारों में जमा करने को प्रोत्साहित करने को निर्देशित किया गया है। कोषागार से पेंशन आहरित कर रहे पेंशनभोगी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र वेबसाइट-jeevanpramaan.gov.in द्वारा online जीवन प्रमाण पत्र अपने घर के निकटतम जनसेवा केन्द्र के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..