Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनगणना को सुगम व सटीक बनाने के लिए एडीएम ने जारी किया गाइडलाइन

जनगणना को सुगम व सटीक बनाने के लिए एडीएम ने जारी किया गाइडलाइन

गाजीपुर। आगामी जनगणना के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को सुगम और सटीक बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी (ADM) वि0/रा0 गाजीपुर वेद सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार ने इस चरण के लिए कुल 40 प्रश्नों की विस्तृत सूची अधिसूचित की है, जिसके आधार पर सभी व्यक्तियों का प्रामाणिक डेटा एकत्र किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले इन 40 प्रश्नों में व्यक्ति की आयु, वैवाहिक स्थिति, मातृभाषा, शैक्षणिक योग्यता, पेशा, आर्थिक गतिविधि और प्रवासन (Migration) जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन 40 प्रश्नों से प्राप्त डेटा ही भविष्य की विकास योजनाओं और शिक्षा-रोजगार नीतियों का मुख्य आधार बनेगा, इसलिए हर व्यक्ति जिम्मेदारी के साथ प्रगणक को बिल्कुल सही जानकारी दे। प्रश्नों का अर्थ समझने में कोई दुविधा होने पर आम जनमानस राष्ट्रीय चैटबॉट (1800-180-1855) पर मैसेज करके सहायता ले सकते हैं। वहीं, प्रगणक के घर न आने या अन्य किसी जमीनी समस्या के समाधान के लिए सीधे राष्ट्रीय हेल्पलाइन (1855) पर कॉल किया जा सकता है। ADM महोदय ने सभी जनपद वासियों से इस राष्ट्रीय महाभियान में पूर्ण सहयोग की अपील की है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर को डिबार के निर्णय पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  

गाजीपुर। उच्‍च न्‍यायालय ने एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर को उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद द्वारा …