Breaking News
Home / अपराध / अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सफाईकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सफाईकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के दवोपुर हाईवे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी सुनील कुमार (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरहपुर गांव निवासी माला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति सुनील कुमार बीते 10 अक्टूबर की रात मोपेड से नंदगंज से नैसारा गांव जा रहे थे। इसी दौरान दवोपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनील कुमार करंडा ब्लॉक के श्रीगंज गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। इस संबंध में नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी माला देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर को डिबार के निर्णय पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  

गाजीपुर। उच्‍च न्‍यायालय ने एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर को उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद द्वारा …