गाज़ीपुर। एक अक्टूबर विश्व शाकाहारी दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर में विभिन्न प्रकार के शाकाहारी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन तैयार किए और उनके माध्यम से शाकाहारी भोजन के महत्व एवं फायदों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक ढंग से विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों के स्टाल लगाए। उन्होंने शाकाहारी भोजन के पोषण संबंधी गुणों, स्वास्थ्य के लिए उसकी उपयोगिता तथा संतुलित आहार में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना और शाकाहारी भोजन के महत्व से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, गीतांजलि यादव एवं अनिता पाल ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक भोजन के चयन, भोजन की गुणवत्ता तथा स्वस्थ जीवनशैली में संतुलित आहार की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, पाक-कला और व्यावहारिक ज्ञान को भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. अंजना तिवारी, डॉ. चन्द्रमणि पांडेय, डॉ. गिरिश चंद्र, डॉ. ऋषिकेश तिवारी, रणजीत यादव, नवनीत सिंह, मोहम्मद जाहिद, सौरभ भारद्वाज, डॉ. उमेश कुमार मिश्रा, अंकित राय, सौरभ वर्मा, बबलू राजभर, सोनू कुशवाहा, सृष्टि तिवारी, मुनव्वर अली, रवि शर्मा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनिल राव सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..