Breaking News
Home / खेल / ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 मे महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर गाजीपुर के छात्र दिव्यांशु यादव ( कक्षा- 9 ) को स्वर्ण पदक और गंगेश  मौर्य ( कक्षा -11 )को कांस्य पदक प्राप्त करने की खुशी पर विद्यालय में दिनांक 30.9.2026 को सम्मान सभा का आयोजन किया गया/ इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक माननीय राजेश कुशवाहा जी ने छात्रों के इस अद्भुत उपलब्धि पर माला पहना कर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया और अपने संबोधन में कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है। सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 का आयोजन विकास प्रोगेसिव स्कूल जटल पानीपत,हरियाणा में दिनांक 19 सितंबर से 25 सितंबर, 2026 के बीचआयोजित हुआ था जिसमें दिव्यांशु यादव व गंगेश मौर्य अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं कांस्य पदक  प्राप्त किया जिसमें दिव्यांशु यादव का स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित होने वाला नेशनल स्कूल गेम्स -2026 के लिए चयन हुआ यह प्रतियोगिता 21 अक्टूबर 2026 को श्रीनगर( जम्मू कश्मीर ) मे खेली जाएगी// इस उपलब्धि पर विद्यालय व जनपद में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे, सुरेश प्रसाद चौरसिया, वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा,राज नारायण कुशवाहा, मुकेश कुमार,आशुतोष मिश्रा, संजीव अग्रहरी, संतोष मिश्रा, अनुपमा वर्मा,सरस्वती सिंह, कृष्णानंद तिवारी,बसंत शर्मा,महजबिन बानो एवं समस्त शिक्षा गण व छात्र उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

वीबी-जीरामजी योजना के तहत कुल 5.40 लाख श्रमिक हैं पंजिकृत

गाजीपुर। जनपद में वीबी-जीरामजी योजना 01 जुलाई, 2026 से क्रियान्वित है, जिसमें मानव दिवस में …