गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सीनियर पुरुषो की एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 07-10-2026 से 08-10-2026 तक जनपद इटावा में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 30-09-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 30-09-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथ ही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 01-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे तक डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र,सी0आर0एस0 नम्बर एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..