Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधानसभा 2027 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद की जनता देगी जवाब- पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव  

विधानसभा 2027 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद की जनता देगी जवाब- पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव  

गाजीपुर। सपा सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जहूराबाद विधानसभा में समाजवादी झंडा लहरायेगा। लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुाव में भी सपा परचम लहरायेगा। उन्‍होने कहा कि इस बार ओमप्रकाश राजभर की हार सुनिश्‍चित है। उन्‍होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जहूराबाद में समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया था। कन्‍या विद्या धन से लेकर बेरोजगारी भत्‍ता, वृद्धा पेंशन, आदि तमाम योजनाएं चलायी गयी थीं। जहूराबाद से गुजर रही पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे भी अखिलेश सरकार की देन है। उन्‍होने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बड़बोलेपन का जवाब जहूराबाद जनता देगी। जहूराबाद की जनता पलकों पर बैठाना जानती है तो जमीन पर गिराना भी जानती है। उन्‍होने कहा कि इस बार जहूराबाद विधानसभा के कार्यकर्ता को ही टिकट में प्राथमिकता मिलेगा इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: विनीत राय हत्‍याकांड के आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव गिरफ्तार, अब शंकर पांडेय की तलाश

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक विनीत राय हत्‍याकांड में आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव …