गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत प्राचार्य डॉ शंभू शरण प्रसाद की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान विभाग प्रभारी नेहा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया से बचाव, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाने, हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों, फल एवं दूध आदि के सेवन तथा जंक फूड से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं कुपोषण-मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ शंभू शरण प्रसाद ने कहा कि – “गृह विज्ञान विभाग द्वारा किया जनजागरुकता कार्यक्रम छात्राओं में संतुलित आहार की समझ उत्पन्न करेगा उन्होंने छात्राओं को प्रोटीन युक्त डाइट लेने की सलाह दी ।” प्रभारी नेहा कुमारी के कहा कि “किशोरियों में एनीमिया एक आम बीमारी है जो अन्य गंभीर बीमारियों को न्योता देती है अतः नुक्कड़ नाटक से प्राप्त जानकारी से छात्राएं स्वयं भी एनीमिया से बचे एवं अपने घर समाज को भी बचाव संबंधित जानकारी दें ।” नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन अलीशा , गौरी , अंशु कुशवाहा , काजल वर्मा , अर्चिता , शिखा , पूजा यादव, अंशु कुमारी , आंचल, निशा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक गण डॉ शिव कुमार , डॉ संगीता , डॉ सारिका सिंह , डॉ पीयूष सिंह उपस्थित रहें तथा स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राएं उपस्थित रही।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..