Breaking News
Home / अपराध / संदिग्‍ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

संदिग्‍ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। रेवतीपुर गांव की हरिजन बस्ती में बुधवार की देर रात 27 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से विवाहिता के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतका करिश्मा (27) की शादी वर्ष 2018 में रेवतीपुर निवासी राकेश राम के साथ हुई थी। दंपती का तीन वर्षीय पुत्र अंश है। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात करिश्मा ने घर में खाना बनाया। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। देर रात तक कमरे से बाहर नहीं आने पर सास को चिंता हुई। उन्होंने करिश्मा को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो करिश्मा पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटक रही थी।यह दृश्य देखते ही सास की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में करिश्मा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने कमरे सहित आसपास के स्थानों का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।विवाहिता की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  मृतक के पिता की तहरीर पर पति और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भांवरकोल पुलिस ने 25 हजार इनामियां गब्‍बर को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम …