गाजीपुर। रेवतीपुर विकासखंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, सीखने की तत्परता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) द्वारा चयनित 5 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता, निरंतर सीखने और बेहतर शैक्षणिक प्रथाओं को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान एवं सम्मान देकर अन्य शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल से शिक्षकों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, उत्साह एवं सीखने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कक्षा-कक्ष में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..