Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्‍त नहर की पुलिया का बरसात बाद होगा मरम्‍मत

वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्‍त नहर की पुलिया का बरसात बाद होगा मरम्‍मत

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर खण्ड द्वितीय ने बताया है कि लुढीपुर मसोने के पास नहर पुलिया का एक पिलर करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। जिसके सामाधान हेतु इस खण्ड के अन्तर्गत जनपद गाज़ीपुर में स्थित देवकली मुख्य नहर के कि.मी. 3.550 पर स्थित पुलिया रेलिंग के मरम्मत का कार्य वर्षा ऋतु के उपरान्त वार्षिक अनुरक्षण मद से करा दिया जायेग। तथा वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गाँव के सामने नहर पुलिया के दोनों हिस्सों की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। जिसके समाधान हेतु अवगत कराया गया है कि दिनांक 05.01.2026 को नहर की पुलिया का पैरापेट का मरम्मत कराया गया था। नहर की पुलिया ग्रामीण सड़क के आवागमन हेतु बना है। परन्तु भारी वाहन के आवागमन के कारण पुलिया का पैरापेट वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया है। वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गाँव के सामने राजापुर रजवाहा के कि.मी. 6.850 पर बनी पुलिया के पैरापेट मरम्मत का कार्य वर्षा ऋतु के उपरान्त वार्षिक अनुरक्षण मद से करा दिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर के मौधा गांव में 11 करोड़ की लागत से बनेंगा मुख्‍यमंत्री मॉडल कम्‍पोजिट विद्यालय

गाजीपुर।सैदपुर के ग्राम मौधा में स्थापित होगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय; कक्षा 1 से 12 …