गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश वेनवंशी पुत्र छोटू वेनवंशी सोमवार को सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..