Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हारे का सहारा, खाटू श्‍याम हमारा के भजन पर झूमे भक्‍तजन

हारे का सहारा, खाटू श्‍याम हमारा के भजन पर झूमे भक्‍तजन

गाजीपुर। कान्‍हा हवेली महुआबाग में आयोजित श्री खाटू श्‍याम जी के आशीर्वाद से भव्‍य श्‍याम जागरण एवं भजन संध्‍या का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर खाटू श्‍याम बाबा का आलौकिक सिंगार, अखंड ज्‍योति, सुमधुर संगीतमय भजन, एवं धार्मिक अनुष्‍ठान में शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्‍या में लव अग्रवाल कोलकाता के भजन हारे का सहारा खाटू श्‍याम हमारा के भजन से भक्ति विभोर होकर श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्‍य किया। शाम से ही शुरु भजन संध्‍या देर रात तक चला। इसके बाद भंडारे में भक्‍तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रिंकू अग्रवाल, राजेश केडिया, संजय केजरीवाल, रवि केडिया, गुड्डू केसरी, अजय अग्रवाल, कल्‍लू अग्रवाल, कान्‍हा अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अरविंद शास्‍त्रीनगर, अरुण सिंह, संजय अग्रवाल, वीनू सिंह, अखिलेश सिंह, कमलेश लाला, अनुप गर्ग, पप्‍पू सिंह, बॉबी आदि गणमान्‍य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर आईएसओ का प्रमाण पत्र, क्षेत्र में हर्ष  

गाजीपुर। मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर को आईएसओ-9001 का सर्टिफीकेट सरकार ने …