गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी के जनपद गाजीपुर के आगमन पर सर्वप्रथम उनको पुलिस कार्यालय में सलामी गार्ड द्वारा सलामी दी गयी। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सलामी गार्ड का अभिवादन स्वीकार किया गया एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्त अधि0/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अवगत कराना है कि गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण किया गया।
शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन : अपर पुलिस महानिदेश द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं जैसे—आंकिक शाखा, डीसीआरबी (DCRB), वाचक कार्यालय, शिकायती प्रार्थना पत्र शाखा, आईजीआरएस (IGRS) सेल, एलआईयू (LIU), प्रधान लिपिक कार्यालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
अभिलेखों का रखरखाव: कार्यालयीय पत्रावलियों, रजिस्टर एवं फाइलों के रखरखाव को देखा गया तथा अभिलेखों को अद्यतन व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई एवं त्वरित निस्तारण : आईजीआरएस पोर्टल तथा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए ।
महिला सम्मान व सुरक्षा : महिला संबंधी अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा महिला हेल्पलाइन/डेस्क को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अपर पुलिस महानिदेश ने निरीक्षण के उपरांत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासित रहकर, पूर्ण निष्ठा व पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा आम जनमानस के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..