Breaking News
Home / खेल / रामकरन इंटर कालेज सिधौना गाजीपुर में जिला स्तरीय विद्यायलीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

रामकरन इंटर कालेज सिधौना गाजीपुर में जिला स्तरीय विद्यायलीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

गाजीपुर। इशोपुर स्थित रामकरन इंटर कालेज में जिला स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती और हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिले भर के अठारह विद्यालयों से कुल अस्सी पहलवान छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें पचास बालक और तीस बालिका वर्ग की छात्राएं रहीं। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में साहस, प्रतिस्पर्धा, लगनशीलता और बेहतर करने की इच्छा जागृत होती है। कुश्ती खेल पौराणिक काल से आज तक खेली जा रही है। परंतु इसकी रोचकता और रोमांच आज भी कायम है। स्कूली बच्चों को अपने जीवन में विषयों की पढ़ाई के साथ ही अपनी प्रतिभा के अनुसार किसी एक खेल को भी जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे शारीरिक मजबूती के साथ कैरियर बनाने में भी सहयोग मिलेंगे। आज नौकरियों में खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिल रही है। रामकरन विद्यालय कुश्ती खेल में जनपद का नाम रौशन कर रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से इस विद्यालय को कुश्ती मैट और अन्य साधन जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्णायक की भूमिका में प्रेमशंकर तिवारी, सुशील पांडेय, गोरख यादव और रेफरी की भूमिका प्रेमचंद, कमलेश यादव, जावेद अंसारी और उमेश यादव ने निभाई। स्कोरर के रूप में सुंदर सोनकर, अंकुर यादव रहे। कोच रामशीष यादव ने बताया कि जिले भर से कक्षा 6 से 12 तक के यूपी बोर्ड के विद्यार्थी विभिन्न भार वर्ग में 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष के पहलवान छात्रों ने भाग लिया। जिसमें करीब चालीस पहलवानों ने अगले महीने जौनपुर में होने वाले मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्रिंसिपल सुनील विश्वकर्मा, आशीष यादव, डॉ जय सिंह, काशीनाथ यादव, अरविंद यादव रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय प्रेम, एकता व तिरंगे के प्रति सम्‍मान है हर घर तिरंगा अभियान- डीएम

गाजीपुर।जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को व्यापक जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आयोजित …