Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सीआईएसएफ में चयनित अनुज पांडेय का गांव में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर: सीआईएसएफ में चयनित अनुज पांडेय का गांव में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। उचौरी गांव निवासी अनुज पांडेय (रुद्र) पुत्र अनिल पांडेय (डब्लू) के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयनित होने पर प्रथम बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाजसेवी रोहित गुप्ता ‘बुलेट’ के नेतृत्व में टोनी सिंह, अमित पांडेय, आनंद पांडेय, रतन सिंह, राजू पांडेय, विवेक वर्मा, नितेश पांडेय सहित अन्य युवा साथियों ने अनुज पांडेय को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत के दौरान अनुज पांडेय ने गांव के बुजुर्गों एवं सभी ग्रामवासियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि अनुज की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक- पीयूष राय

गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में …