Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गाजीपुर के एनसीसी के छात्रो ने निकाली जागरूकता रैली

पीजी कालेज गाजीपुर के एनसीसी के छात्रो ने निकाली जागरूकता रैली

गाजीपुर। पी जी कॉलेज गाजीपुर में 92 UP बटालियन NCC गाजीपुर  द्वारा आज दिनाक 5 अगस्त 2026 को टी. बी. मुक्त भारत अभियान चलाया गया। 92 UP बटालियन NCC गाजीपुर के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज , एस. एम. तथा पी जी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में एन. सी. सी. कैडेटों के द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समाज को टी. बी. के बारे में जागरूक किया गया। रैली में पोस्टरों के माध्यम से तथा लोगो से बातचीत द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगो को बताया गया कि स्वस्थ खानपान और नशा से दूर रहकर देश को टी. बी. मुक्त बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम को पी जी कॉलेज गाजीपुर के एन. सी. सी.अधिकारी डॉ. रवि शेखर सिंह तथा बटालियन से नायब सूबेदार भानू सिंह औऱ हवलदार शिंभू राम के देखरेख में आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 40 कैडेट्स उपस्थित हुए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …