Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप

गाजीपुर: डीएम के निर्देश पर अब हर बुधवार लगेगा बिजली विभाग का मेगा कैंप

गाजीपुर। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन पर बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब प्रत्येक बुधवार को जनपद के चारों विद्युत वितरण खंड कार्यालयों—आमघाट, लालदरवाजा, सैदपुर एवं जमानिया—में मेगा उपभोक्ता समाधान कैंप आयोजित किया जाएगा।यह कैंप प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा। कैंप में उपभोक्ताओं की विद्युत बिलों में त्रुटि का संशोधन (बिल रिवीजन), खराब मीटर का परिवर्तन, विद्युत भार (लोड) बढ़ाने, विद्युत चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण सहित अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा।अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, वे प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाले इस समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और उसका समयबद्ध समाधान प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप के दौरान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …