Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर! प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की खो-खो प्रतियोगिता दिनांक 11-08-2026 से 13-08-2026 तक जनपद जौनपुर में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला खो-खो एसोसिएशन के सहयोग से आज दिनांक 04-08-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 33 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 10 बेस्ट खिड़ालियो का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 06-08-2026 को प्रातः 9 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर,वाराणसी में चयन/ट्रायल्स हेतु प्रतिभाग करेंगे, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर गाजीपुर खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचन्द यादव, योगेन्द्र सिंह, तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला खो-खो चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 10-08-2026 से 17-08-2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 06-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक बालिका खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 06-08-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 07-08-2026 को  प्रातः 9 बजे डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा । फुटबाल खेल के जूनियर बालिकाओं की जन्मतिथि दिनांक 01 जनवरी 2011 से 31 दिसम्बर 2012 के मध्य होनी चाहिए ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

देवकली में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभा कलश यात्रा

गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरू रविदास के 650वीं जयंती समारोह के अवसर पर जन्म स्थली सीर …