गाजीपुर। संत शिरोमणि गुरू रविदास के 650वीं जयंती समारोह के अवसर पर जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी मे समरसता संकल्प अभियान के तहत मण्डल देवकली के माऊपारा, बङेपुर, पॊटा, महमूदपुर हथिनि, मण्डपा, भितरी होते हुए सॆदपुर पूर्वी मंडल के विभीन्न गांवो मे शोभा कलश यात्रा निकाली गयी। जिसका नेतृत्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वचनों से समता, सामाजिक न्याय, सदभाव, सेवा और मानवता का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी समस्त मानव समाज के लिए प्रकाश पुंज एवं प्रेरणास्रोत है।संत रविदास का जन्म उस समय हुआ था जब जाति,पांति,ऊंच,नीच,अंधविश्वास चरम सीमा पर था। कलश यात्रा मे देवकली मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय , पुनवासी राम, कमलेश पांडेय गुरु प्रसाद गुप्ता, अरविंद सिंह, बंबू, हरिहर पांडेय, आशु दुबे ,अंगद पांडेय,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,सतेन्द्र कुमार सिंह ,प्रवीण कुमार त्रिपाठी आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा ने कलश सॆदपुर पूर्वी मण्डल को सॊंपा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..