Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली सलामतपुर गाजीपुर में नशा मुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

गोपीनाथ पीजी कॉलेज देवली सलामतपुर गाजीपुर में नशा मुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

गाजीपुर। भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत रविवार को गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर, गाजीपुर में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के सामूहिक अवलोकन से हुआ। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा अंजना तिवारी, अनिल राव, डॉ चन्द्रमणि पांडेय, विजय लक्ष्मी तिवारी, सईदुज़्ज़फर, मो जाहिद, अंकित राय, नवनीत कुमार सिंह, गीतांजली यादव, सोनू कुशवाहा, अनिता पाल, कुलदीप जायसवाल, सृष्टि पांडेय एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी की भावना से ओत-प्रोत रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …