Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने तीन बीज भंडार व दो साधन सहकारी समितियों पर मारा छापा, दो को नोटिस, एक का गोदाम सीज

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने तीन बीज भंडार व दो साधन सहकारी समितियों पर मारा छापा, दो को नोटिस, एक का गोदाम सीज

गाजीपुर। सैदपुर बाजार में स्थित तीन खाद एवं बीज के दुकानदारों व दो साधन सहकारी समितियों के यहां कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही छापा मारा। मंत्री जी के छापा मारते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। पांडेय बीज भंडार, किसान खाद भंडार व आनंद खाद भंडार एवं साधन सहकारी समिति बासूचक व सैदपुर में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अचानक दोपहर में छापा मारा। छापामारी के कार्रवाई में पांडेय बीज भंडार व किसान खाद भंडार में अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन आनंद खाद भंडार में ज्‍यादा अनियमितता पाये जाने पर गोदाम सीज करने का आदेश दे दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में रोजगार मेले हुआ का आयोजन, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने अवगत कराया है कि आज 27 सितंबर 2026 को …