Breaking News
Home / अपराध / युवक की गोली मारकर हत्‍या

युवक की गोली मारकर हत्‍या

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास अज्ञात हत्यारों ने कनपटी पर गोली मारकर एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत के तरफ गए किसानों ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के रानीपुर गांव के फत्तेपुर निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। उसकी पहचान उसके मामा मुकेश यादव ने की। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम करीमुल्लाहपुर नहर के पास पहुंची तो एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ हुआ था। मृतक के दाहिने कनपटी पर गोली के निशान थे। आसपास फैला खून भी सूख चुका था। घटना स्थल पर छानबीन से यह पता चल रहा था कि बुधवार की रात हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रयागराज में 19 सितंबर को होगा UPCA अंडर-23 मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि जनपद के अंडर-23 पुरुष …