Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्रद्धालुओं ने सावन के प्रथम दिन शिवालयों में जाकर दर्शन-पूजन किया

श्रद्धालुओं ने सावन के प्रथम दिन शिवालयों में जाकर दर्शन-पूजन किया

गाजीपुर। सावन मास के प्रथम दिन नंदगंज और आसपास के क्षेत्रों में शिवभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों और शिवालयों में जाकर  भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दर्शन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सावन के पहले दिन नंदगंज क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध, दही, शहद और अन्य पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया। नंदगंज के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों मार्कण्डेय जी महादेव और मौनी बाबा धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने वहां पवित्र स्नान करने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने सावन के प्रथम दिन व्रत रखकर शिव आराधना की और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष अनुष्ठान भी किए। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस माह में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष अपने परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

युवती को प्रताडि़त कर आत्‍महत्‍या कराने के मामले में कोर्ट ने सुनायी 10 साल की सजा, लगाया 20 हजार अर्थदण्‍ड

गाजीपुर। युवती को प्रताडि़त कर आत्‍महत्‍या कराने के मामले में अपर न्‍यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह …