गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस एक “साइलेंट किलर” है, क्योंकि अधिकांश मरीजों में प्रारम्भिक अवस्था में कोई विशेष लक्षण नहीं दिखाई देते। समय पर जांच एवं उपचार न होने पर यह लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर तथा लिवर कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस-बी का प्रभावी टीका उपलब्ध है तथा हेपेटाइटिस-सी का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय पर जांच कराने, टीकाकरण कराने तथा वर्ष 2030 तक “हेपेटाइटिस मुक्त भारत” के लक्ष्य को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार— वर्ष 2024 में विश्वभर में लगभग 24 करोड़ (240 Million) लोग Chronic Hepatitis B के साथ जीवन जी रहे थे। हर वर्ष लगभग 9 लाख नए संक्रमण सामने आते हैं। लगभग 11 लाख लोगों की मृत्यु प्रतिवर्ष Hepatitis B से होने वाली जटिलताओं, विशेषकर Liver Cirrhosis और Liver Cancer के कारण होती है।ये आँकड़े बताते हैं कि Hepatitis B केवल एक बीमारी नहीं बल्कि विश्वव्यापी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..