Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / युसुफपुर मंडी में 30 जुलाई को आएंगे सीएम योगी, रचेंगे मुहम्‍मदाबाद की नई तस्‍वीर- भाजपा नेता पीयूष राय  

युसुफपुर मंडी में 30 जुलाई को आएंगे सीएम योगी, रचेंगे मुहम्‍मदाबाद की नई तस्‍वीर- भाजपा नेता पीयूष राय  

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने बताया कि 30 जुलाई को उत्‍तर प्रदेश के यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युसुफपुर कृषि मंडी के मैदान में आयेंगे और मुहम्‍मदाबाद विधानसभा की एक नई तस्‍वीर रचेंगे। पीयूष राय ने बताया कि सीएम योगी ने जब से यूपी की कमान संभाली है तबसे उत्‍तर प्रदेश एक नए विकास के रास्‍ते पर चल रहा है। अब उत्‍तर प्रदेश देश का बीमारु राज्‍य नहीं है बल्कि अब उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे विकासशील प्रदेश बन गया है और देश की इकोनॉमी के ग्रोथ में डबल इंजन का रोल अदा कर रहा है। उन्‍होने बताया कि मुहम्‍मदाबाद में सबसे बड़ी समस्‍या गंगा कटान की है। इस कटान से कई गांवों का अस्‍तित्‍व संकट में था। मुख्‍यमंत्री ने करोड़ों रुपये की परियोजना स्‍वीकृत कर इस कटान को रोकने के लिए चल रहा कार्य अंतिम चरण में है और अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। सीएम योगी ने पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे की शुरुआत मुहम्‍मदाबाद से की है। आज पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे बन जाने से गाजीपुर सीधे राजधानी से जुड़ गया है जिससे आज चंद घंटों में मुहम्‍मदाबाद के किसानों की उपज टमाटर, मिर्चा, गोभी आदि फसलें तीन-चार घंटे में लखनऊ और कानपुर की मंडी में पहुंचती हैं। उन्‍होने बताया कि 30 जुलाई को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 692 करोड़ के परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर समस्‍त जनपदवासी सादर आमंत्रित हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फ़ैज़ के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

गाज़ीपुर। राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित 4वीं उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, …